पालक का सूप
Back
सूप वेज

पालक का सूप

पालक सेहत के लिए हेल्दी माना जाता है. अगर इसे और भी हेल्दी रूप में खाना चाहते हैं तो इसका सूप बना लीजिए. जानिए परफेक्ट तरीके से पालक का सूप कैसे बनाया जाता है.

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 4 servings

  • 200 ग्राम पालक
  • 1/4 कप बारीक कटी प्याज
  • 2-3 बारीक कटी लहसुन की कलियां
  • 1 टेबलस्पून बेसन
  • 1/4 टीस्पून जीरा पाउडर
  • 1 तेज पत्ता
  • 2 कप पानी
  • 1 टेबलस्पून बटर
  • स्वादानुसार काली मिर्च पाउडर
  • स्वादानुसार नमक, टॉपिंग के लिए क्रीम, सॉस पैन/बर्तन, ब्लेंडर

🍳 विधि

Time 15 से 30 मिनट
Servings 2 - 4
- सबस पहले पालक को धोकर बारीक काट लें.
- पालक एक जालीदार बर्तन में रख दें जिससे इनका पानी निथर जाए.
- इसके बाद एक बर्तन में बटर डालकर गर्म करें.
- बटर में तेज पत्ता डालकर 2-3 सेंकंड तक भूनें. फिर इसमें लहसुन डालकर ब्राउन होने तक फ्राई करें.
- इसके बाद पैन में प्याज डालकर गलने तक भूने. फिर इसमें पालक डालकर अच्छी तरह मिला लें.
- काली मिर्च और नमक डालकर अच्छी तरह मिला लें.
- पालक में बेसन डालकर अच्छी तरह मिला लें. उबाल आने पर आंच धीमी करके 3-4 मिनट तक पकाएं.
- जब पालक का पानी सूखने लगे तो इसमें जीरा डालकर मिला लें.
- आंच बंद करके मिश्रण को ठंडा होने दें.
- जब मिश्रण ठंडा हो जाए तो तेजपत्ता निकालकर इसे ब्लेंडर जार में डाल दें.
- पालक को एकदम बारीक पीस लें. इसमें स्वादानुसार काली मिर्च और नमक मिला लें.
- अगर सूप ज्यादा गाढ़ा तो इसमें एक चौथाई कप गुनगुना पानी मिलाकर ब्लेंडर चला लें.
- सर्विंग बाउल में सूप डालें, क्रीम से गार्निश कर सर्व करें.
- आप चाहें तो सूप में चीज भी कद्दूकस कर डाल सकते हैं.
क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
3.3 (4 ratings)
3.3 avg from 4 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

पालक का सूप एक लोकप्रिय वेज रेसिपी है, जिसे 200 ग्राम पालक और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes