खाने से पहले स्टार्टर्स में सूप हो तो खाने का मजा ही कुछ और होता है, थोड़ी-थोड़ी भूख लगी हो तो वह आप सूप पीकर मिटा सकते हैं, तो क्यों न स्टार्टर या थोड़ी-थोड़ी भूख में फटाफट स्वीट कॉर्न सूप बनाकर पिया जाए.
Servings
2 - 4
★ 4.2
Rating
625 ratings
आवश्यक सामग्री
For 2 - 4
3 कप मकई (स्वीट कॉर्न)
4 कप पानी, एक बड़ा चम्मच मक्खन (बटर), एक छोटा चम्मच काली मिर्च पाउडर
स्वादानुसार नमक
🍳 विधि
1
एक कुकर में मक्खन गर्म करें, और उसमें स्वीट कॉर्न के दाने डाल कर कुछ देर तक भुनें, फिर पानी और नमक मिलाकर
2
कुकर का ढक्कन लगाएं और एक सीटी आने पर 5 मिनट धीमी आंच पर और पकाएं फिर गैस बंद कर दें.
3
स्वीट कॉर्न ठंडा होने के बाद दो बड़े चम्मच दाने अलग निकाल लें, और बाकी दानों को मिक्सर में बारीक पीस लें.
4
पिसे हुए दानों को फिर से कुकर में डालकर गैस पर रख दें और एक उबाल आने तक पकाएं, अगर पानी कम लगे तो
5
और मिला लें.
6
फिर काली मिर्च पाउडर और बचे हुए दानों को मिला कर गर्मा-गर्म परोसें और स्वीट कॉर्न सूप पिएं.