शकरकंद का सूप
ठंड के मौसम में आने वाली शकरकंद से सूप भी बनाया जा सकता है. यह स्वाद में बिल्कुल हटके है और बनाने में बहुत आसान. इसे बनाने की पूरी विधि ये है.
आवश्यक सामग्री
For 2 - 4
- 3 शकरकंद छिली और कटी हुई
- 1 गाजर छिली और कटी हुई
- 1 प्याज बारीक कटा हुआ
- 1 छोटी चम्मच काली मिर्च पिसी हुई
- 1 चम्मच जीरा पाउडर
- 2 से 3 कप वेजिटेबल स्टॉक (सब्जियों का रस. यह बाजार में आसानी से उपलब्ध है.)
- स्वादानुसार नमक, ऑलिव ऑयल (खाने वाला जैतून तेल)/बटर
🍳 विधि
-
1
एक पैन में तेल/बटर गर्म करें. इसमें प्याज डालकर मध्यम आंच पर फ्राई करें.
-
2
अब गाजर, शकरकंद और वेजिटेबल स्टॉक डालकर इसे उबालें. उबाल आने के बाद पैन को ढक दें और इसे धीमी आंच पर पकाएं.
-
3
जब गाजर और शकरकंद अच्छी तरह नर्म होकर पक जाएं, जिसमें लगभग 20 से 25 मिनट लगेंगे. गैस बंद कर दें.
-
4
अब गाजर और शकरकंद ठंडी करके, इसे मिक्सी में पीसकर सूप तैयार करें.- सूप को छलनी से छान भी सकते हैं.
-
5
फिर सूप को बर्तन में डालकर गैस पर गर्म करें. इसमें नमक, काली मिर्च और जीरा पाउडर डालकर मिक्स करें और गैस बंद कर दें.
-
6
तैयार है शकरकंद का सूप. इसे क्रीम और पिसी काली मिर्च से गार्निश कर सर्व करें.
#sweet potato soup recipe
#soup recipe
#sweet potato soup recipe in hindi
#sweet potato soup
#soup
#how to make sweet potato soup
#Sweet Potato Soup Recipes
#sweet potato soup recipes slow cooker
#sweet potato soup recipes vegan
#sweet potato soup recipes