शकरकंद का सूप
Back
सूप वेज

शकरकंद का सूप

ठंड के मौसम में आने वाली शकरकंद से सूप भी बनाया जा सकता है. यह स्वाद में बिल्कुल हटके है और बनाने में बहुत आसान. इसे बनाने की पूरी विधि ये है.

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 4 servings

  • 3 शकरकंद छिली और कटी हुई
  • 1 गाजर छिली और कटी हुई
  • 1 प्याज बारीक कटा हुआ
  • 1 छोटी चम्मच काली मिर्च पिसी हुई
  • 1 चम्मच जीरा पाउडर
  • 2 से 3 कप वेजिटेबल स्टॉक (सब्जियों का रस. यह बाजार में आसानी से उपलब्ध है.)
  • स्वादानुसार नमक, ऑलिव ऑयल (खाने वाला जैतून तेल)/बटर

🍳 विधि

Time 15 से 30 मिनट
Servings 2 - 4
- एक पैन में तेल/बटर गर्म करें. इसमें प्याज डालकर मध्यम आंच पर फ्राई करें.
- अब गाजर, शकरकंद और वेजिटेबल स्टॉक डालकर इसे उबालें. उबाल आने के बाद पैन को ढक दें और इसे धीमी आंच पर पकाएं.
- जब गाजर और शकरकंद अच्छी तरह नर्म होकर पक जाएं, जिसमें लगभग 20 से 25 मिनट लगेंगे. गैस बंद कर दें.
- अब गाजर और शकरकंद ठंडी करके, इसे मिक्सी में पीसकर सूप तैयार करें.
- सूप को छलनी से छान भी सकते हैं.
- फिर सूप को बर्तन में डालकर गैस पर गर्म करें. इसमें नमक, काली मिर्च और जीरा पाउडर डालकर मिक्स करें और गैस बंद कर दें.
- तैयार है शकरकंद का सूप. इसे क्रीम और पिसी काली मिर्च से गार्निश कर सर्व करें.
क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
3.9 (18 ratings)
3.9 avg from 18 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

शकरकंद का सूप एक लोकप्रिय वेज रेसिपी है, जिसे 3 शकरकंद छिली और कटी हुई और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes