गार्मियां आते ही खीरे की बहार आ जाती है और इनकी ठंडक सभी को गर्मी से राहत पहुंचाती है. अब ठंडक के साथ ताजगी पाने के लिए आजमाएं खीरे के जूस की यह रेसिपी...
Servings
1 - 2
★ 4.3
Rating
155 ratings
आवश्यक सामग्री
For 1 - 2
2 से 3 ग्लास पानी
2 खीरे, एक नींबू का रस
8 पुदीने की पत्तियां (तोड़ लें), एक चम्मच अदरक कद्दूकस किया हुआ, एक छोटा चम्मच काला नमक
स्वादानुसार नमक
4 से 5 बर्फ के टुकड़े
🍳 विधि
1
खीरे को छीलकर इसे टुकड़ों में काट लें.
2
अब मिक्सर जार में खीरा, नींबू का रस, अदरक, पुदीना पत्तियां, काला नमक और नमक डालकर इन्हें ग्राइंड करें.
3
इसके बाद खीरे के मिक्सचर में बर्फ के टुकड़े डालकर फिर से ग्राइंड करें.
4
फिर खीरे के जूस को छलनी से जग में छान लें.
5
छलनी में इकट्ठी सामग्री को चम्मच से दबाकर जूस में अच्छी तरह निचोड़ लें.
6
तैयार है खीरे का जूस. इसे तुलसी या पुदीना पत्तियों से गार्निश करके ग्लास में सर्व करें.
#cucumber juice#healthy drinks#summer special recipes#kheere ka juice#cucumber juice recipe#cucumber juice recipe in hindi#how to make cucumber juice