ठंड के मौसम में अक्सर आप सूप, हल्दी वाला दूध या फिर गर्म चीजें खाना पसंद करते हैं. इसके बावजूद भी सर्दी लगती है. अगर इस कड़ाके की सर्दी से बचना चाहते हैं तो इस तरह से बादाम मिल्क बनाकर पीजिए. फायदा खुद-ब-खुद पता चल जाएगा.
Servings
1 - 2
★ 3.6
Rating
10 ratings
आवश्यक सामग्री
For 1 - 2
दूध 2 कप, बादाम की 5-6 गिरी, चीनी एक बड़ा चम्मच, दूध उबालने के लिए बर्तन, पानी 2-3 बड़ा चम्मच
🍳 विधि
1
सबसे पहले बर्तन में पानी डालकर मीडियम आंच पर रखें. ऐसा करने से बर्तन की तली में दूध चिपकेगा नहीं.
2
जब इसमें हल्का उबाल आ जाए तो इसमें दूध और चीनी डाल दें.
3
बादाम गिरी में थोड़ा-सा दूध मिलाकर पीस लें. ( आप चाहें तो बादाम का पाउडर भी बनाकर डाल सकते हैं)
4
बादाम के पेस्ट को दूध में डालकर एक उबाल आने तक पकाएं. (तो इसलिए जरूरी है बादाम खाना
5
)
6
जब दूध में उबाल आ जाए तो आंच बंद कर दें. ( चीनी की जगह गुड़ भी डाल सकते हैं, लेकिन गुड़ को दूध ठंडा होने के बाद ही डालें.)
7
ठंडा होने के बाद दूध को गिलास में डालें और बिस्तर पान जाने से आधा घंटे पहले पी लें.
8
यह दूध आपको इस ठंड में काफी गर्मी देगा.
#how to make badam milk recipe in hindi#this is super drink of winter badam milk recipe in hindi#badam milk boost your energy#how to make badam milk in a easy way#homemade badam milk#badam milk ke fayde#Why almond milk is better?#What is the benefit