Full Version →

बहुत हेल्दी होता है क्रैनबेरी जूस

हेल्दी ड्रिंक्स वेज

क्रैनबेरी यानी करौंदा. इसे न केवल एक फल के तौर पर खाया जाता है बल्कि इसका इस्तेमाल कई जगह होता है जैसे चॉकलेट बनाने में , जूस बनाने में आदि. इसका सेवन शरीर को बहुत फायदा पहुंचाता है.

Servings
1 - 2
★ 2.5
Rating
2 ratings

आवश्यक सामग्री

For 1 - 2

🍳 विधि

  1. 1
    सबसे पहले मीडियम आंच पर एक पैन में पानी और क्रैनबेरी डालकर इसे उबालने के लिए रखें.
  2. 2
    आंच धीमी कर इसे तब तक उबालें जब तक कि यह एकदम सॉफ्ट न हो जाए.
  3. 3
    अब आंच बंदकर बेरीज को छ्न्नी पर डालकर एक बर्तन में इसका पूरा रस छान लें.
  4. 4
    अब दोबारा मीडियम आंच पर रस वाला बर्तन चढ़ाएं.
  5. 5
    चीनी, नींबू का रस और ऑरेंज जूस मिलाएं.
  6. 6
    चीनी के पिघलने तक इसे लगातार चलाते रहें और फिर आंच बंद कर दें.
  7. 7
    तैयार है क्रैनबेरी जूस. इसे हल्का ठंडा करने के बाद फ्रिज में रख दें.
  8. 8
    जूस को गिलास में डालकर पुदीने के पत्ते से गार्निश कर आइस क्यूबस डालकर सर्व करें.
#cranberry juice tasty and healthy juice recipe in hindi #indian kitchen #indian recipe #cranberry juice #cranberry #karonda
View Full Version