Full Version →

New Year Special: गुड़-अदरक वाली चाय

हेल्दी ड्रिंक्स वेज

नए साल की शुरुआत हो चुकी है. ऐसे में सुबह-सुबह गुड़-अदरक वाली चाय एक अच्छा ऑप्शन है. यह स्वादिष्ट होने के साथ शरीर के लिए फायदेमंद भी होती है. तो चलिए जानते हैं कैसे बनाई जाती है गुड़-अदरक वाली चाय.

Servings
1 - 2
★ 3
Rating
2 ratings

आवश्यक सामग्री

For 1 - 2

🍳 विधि

  1. 1
    सबसे पहले गुड़ को टुकड़ों में तोड़ लें.
  2. 2
    अब धीमी आंच पर पैन में पानी डालकर गरम करने के लिए रख दें.
  3. 3
    पानी में एक उबाल आने पर गुड़ और अदरक डालकर अच्छी तरह से उबाल लें.
  4. 4
    अब चायपत्ती डालकर 2 मिनट तक उबाल लें.
  5. 5
    इस बीच दूसरी तरफ पैन में दूध गरम करने के लिए रख दें.
  6. 6
    जब चायपत्ती का रंग पानी में आ जाए तब गैस बंद कर दें.
  7. 7
    गुड़ वाले पानी को कप में छान लें और ऊपर से गरम दूध डालकर मिक्स करें.
  8. 8
    तैयार है गुड़-अदरक वाली चाय. बिस्किट या कुकीज के साथ सर्व करें.
  9. 9
    नोट:
  10. 10
    अगर आप चाहें तो इसमें अदरक के साथ लौंग का इस्तेमाल कर सकते हैं.
#gud adrak ki chai #easy gud adrak ki chai #tasty gud adrak ki chai #home made gud adrak ki chai #gud adrak ki chai bnae vidhi #gud adrak ki chai in hindi #how to make gud adrak ki chai in hindi #how to make gud adrak ki chai
View Full Version