आमतौर पर सर्दियों में गुड़ की चाय ज्यादातर लोग पीना पसंद करते हैं, लेकिन कई बार यह बनाते समय फट जाती है. तो इस मुश्किल के हल के लिए हम आपको बता रहे हैं कि कैसे बिना फटे गुड़ की चाय बनाई जाती है.
Servings
1 - 2
★ 3.9
Rating
9 ratings
आवश्यक सामग्री
For 1 - 2
1 कप दूध
1 कप पानी
1/4 टीस्पून अजवाइन, एक इंच अदरक
1 इलायची
2 तुलसी पत्ते
1 1/2 टीस्पून चायपत्ती, गुड़ स्वादानुसार
🍳 विधि
1
सबसे पहले गुड़ को टुकड़ों में तोड़ लें.
2
अब धीमी आंच पर पैन में पानी डालकर गरम करने के लिए रख दें.
3
पानी में एक उबाल आने पर गुड़, अजवाइन, अदरक, इलायची, तुलसी पत्ते और चायपत्ती डालकर गुड़ के घुलने तक उबाल लें.
4
इस बीच दूसरी तरफ पैन में दूध गरम करने के लिए रख दें.
5
गुड़ के घुलने पर गैस बंद कर दें.
6
गुड़ वाले पानी को कप में छान लें और ऊपर से गरम दूध डालकर मिक्स करें.
7
तैयार है गुड़ की चाय. बिस्किट या कुकीज के साथ सर्व करें.
#gud ki chai#easy gud ki chai#tastygud ki chai#home made gud ki chai#gud ki chai bnae vidhi#tulsi gud ki chai in hindi#how to make gud ki chai in hindi#how to make gud ki chai