ठंड में फायदेमंद है ये गुड़ की चाय

ठंड में फायदेमंद है ये गुड़ की चाय

आमतौर पर सर्दियों में गुड़ की चाय ज्यादातर लोग पीना पसंद करते हैं, लेकिन कई बार यह बनाते समय फट जाती है. तो इस मुश्किल के हल के लिए हम आपको बता रहे हैं कि कैसे बिना फटे गुड़ की चाय बनाई जाती है.

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 2 servings

  • 1 कप दूध
  • 1 कप पानी
  • 1/4 टीस्पून अजवाइन, एक इंच अदरक
  • 1 इलायची
  • 2 तुलसी पत्ते
  • 1 1/2 टीस्पून चायपत्ती, गुड़ स्वादानुसार

🍳 विधि

Time 5 से 15 मिनट
Servings 1 - 2
- सबसे पहले गुड़ को टुकड़ों में तोड़ लें.
- अब धीमी आंच पर पैन में पानी डालकर गरम करने के लिए रख दें.
- पानी में एक उबाल आने पर गुड़, अजवाइन, अदरक, इलायची, तुलसी पत्ते और चायपत्ती डालकर गुड़ के घुलने तक उबाल लें.
- इस बीच दूसरी तरफ पैन में दूध गरम करने के लिए रख दें.
- गुड़ के घुलने पर गैस बंद कर दें.
- गुड़ वाले पानी को कप में छान लें और ऊपर से गरम दूध डालकर मिक्स करें.
- तैयार है गुड़ की चाय. बिस्किट या कुकीज के साथ सर्व करें.
क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
3.9 (9 ratings)
3.9 avg from 9 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

ठंड में फायदेमंद है ये गुड़ की चाय एक लोकप्रिय वेज रेसिपी है, जिसे 1 कप दूध और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes