Full Version →

ऐसे बनाएं खड़े मसालों की चाय

हेल्दी ड्रिंक्स वेज

मसाला चाय के बारे में तो आप सभी जानते होंगे पर क्या कभी सुना है खड़े मसालों की चाय के बारे में? जी हां, वही खड़े मसाले जो सब्जी का स्वाद बढ़ाने काम करते हैं. तो चलिए जानते हैं कि आज खड़े मसाले किस तरह से चाय के स्वाद में भी चार चांद लगाते हैं.

Servings
1 - 2

आवश्यक सामग्री

For 1 - 2

🍳 विधि

  1. 1
    सबसे पहले ओखली में अदरक, इलायची और सौंफ डालकर दरदरा पीस लें.
  2. 2
    धीमी आंच पर पैन में पानी डालकर इलायची, अदरक, लौंग, काली मिर्च, सौंफ, दालचीनी और तेजपत्ता डालकर 1-2 मिनट तक उबालें.
  3. 3
    अब चायपत्ती डालकर 2 मिनट तक उबाल लें.
  4. 4
    चायपत्ती का रंग पानी में आने पर इसमें दूध और चीनी डालकर 2-3 मिनट तक पकाएं. ध्यान रहे बीच-बीच में आंच को कम ज्यादा अपने हिसाब से कर सकते हैं.
  5. 5
    तय समय के बाद गैस बंद कर चाय को कप में छान लें.
  6. 6
    तैयार है खड़े मसालों की चाय. इसे बिस्किट या कुकीज के साथ सर्व करें.
#khade masale ki chai #easy khade masale ki chai #tasty khade masale ki chai #home madekhade masale ki chai #khade masale ki chai bnae vidhi #khade masale ki chai in hindi #how to make khade masale ki chai in hindi #how to make khade masale ki chai
View Full Version