ऐसे बनाएं खड़े मसालों की चाय

ऐसे बनाएं खड़े मसालों की चाय

मसाला चाय के बारे में तो आप सभी जानते होंगे पर क्या कभी सुना है खड़े मसालों की चाय के बारे में? जी हां, वही खड़े मसाले जो सब्जी का स्वाद बढ़ाने काम करते हैं. तो चलिए जानते हैं कि आज खड़े मसाले किस तरह

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 2 servings

  • 2 कप दूध
  • 1 कप पानी
  • 2 हरी इलायची
  • 1/4 इंच अदरक
  • 2 काली मिर्च
  • 1 लौंग
  • 1 तेजपत्ता
  • 1/4 टीस्पून सौंफ
  • 1 छोटा टुकड़ा दालचीनी
  • 1 1/2 टीस्पून चायपत्ती, चीनी स्वादानुसार

🍳 विधि

Time 5 से 15 मिनट
Servings 1 - 2
- सबसे पहले ओखली में अदरक, इलायची और सौंफ डालकर दरदरा पीस लें.
- धीमी आंच पर पैन में पानी डालकर इलायची, अदरक, लौंग, काली मिर्च, सौंफ, दालचीनी और तेजपत्ता डालकर 1-2 मिनट तक उबालें.
- अब चायपत्ती डालकर 2 मिनट तक उबाल लें.
- चायपत्ती का रंग पानी में आने पर इसमें दूध और चीनी डालकर 2-3 मिनट तक पकाएं. ध्यान रहे बीच-बीच में आंच को कम ज्यादा अपने हिसाब से कर सकते हैं.
- तय समय के बाद गैस बंद कर चाय को कप में छान लें.
- तैयार है खड़े मसालों की चाय. इसे बिस्किट या कुकीज के साथ सर्व करें.
क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
4.5

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

ऐसे बनाएं खड़े मसालों की चाय एक लोकप्रिय वेज रेसिपी है, जिसे 2 कप दूध और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes