Full Version →

कुल्‍फी-फालूदा

हेल्दी ड्रिंक्स वेज

गर्मी के मौसम में आइसक्रीम और कुल्‍फी खाने का मजा ही अलग होता है तो क्‍यों न घर पर ही कुल्‍फी-फालूदा बनाया जाए.  यहां जानें, इसकी यमी रेसिपी...

Servings
1 - 2
★ 4.2
Rating
67 ratings

आवश्यक सामग्री

For 1 - 2

🍳 विधि

  1. 1
    फालूदा बनाने के लिए
  2. 2
    फालूदा बनाने के लिये सबसे पहले कड़ाही में पानी, कॉर्नफ्लोर और पीला रंग डाल कर उसे अच्छी तरह से मिलाएं और उसे चलाते हुए मीडियम आंच पर पकाएं.
  3. 3
    मिक्चर गाढ़ा होने पर उतार लें और फालूदा प्रेस में डालें.
  4. 4
    प्रेस को ठंडे पानी से भरे बर्तन के ऊपर रखें और धार बनाते हुए बिना रूके फालूदा बनाएं और फिर उन्हें निकाल कर फ्रिज में रख दें.
  5. 5
    कुल्फी बनाने के लिए
  6. 6
    एक चम्मच पानी में केसर को घोल कर रख लें और फिर कड़ाही में घी डाल कर गर्म करें.
  7. 7
    घी गर्म होने पर उसमें दूध और पीला रंग मिला दें और मीडियम आंच पर दूध को पकाएं.
  8. 8
    जब दूध 1/4 रह जाए, उसमें चीनी मिलाकर घुल जाने तक दूध को चलाते रहें.
  9. 9
    फिर उसमें कुल्फी वाला बाकी सामान भी डाल दें और आंच से उतार लें.
  10. 10
    दूध के ठंडा होने पर उसे कुल्फी के सांचों में भर लें और फ्रिज में रख दें.
  11. 11
    3 घंटे के बाद सांचों को फ्रिज से निकाल लें और उन्हें गर्म पानी में कुछ समय के लिए डुबाएं. इससे कुल्फी सांचों को छोड़ देगी.
  12. 12
    अब कुल्फी को प्लेट में निकाल लें और फालूदा डाल कर सर्व करें. 
#Faluda with ice cream recipe #Faluda with ice cream recipe in Hindi #How to make Faluda with ice cream recipe at Home #Homemade Faluda with ice cream recipe
View Full Version