कुल्फी-फालूदा
गर्मी के मौसम में आइसक्रीम और कुल्फी खाने का मजा ही अलग होता है तो क्यों न घर पर ही कुल्फी-फालूदा बनाया जाए. यहां जानें, इसकी यमी रेसिपी...
ADVERTISEMENT
आवश्यक सामग्री
For 2 servings
- फालूदा
- 400 ग्राम कॉर्न फ्लोर
- 2-3 बूंदें पीला या गुलाबी रंग
- 400 मिली पानी, कुल्फी
- 500 मिली दूध
- 100 ग्राम चीनी
- 1 चुटकी इलायची पाउडर
- 20 ग्राम पिस्ता
- 20 ग्राम काजू
- 1 चुटकी केसर
विधि
- फालूदा बनाने के लिये सबसे पहले कड़ाही में पानी, कॉर्नफ्लोर और पीला रंग डाल कर उसे अच्छी तरह से मिलाएं और उसे चलाते हुए मीडियम आंच पर पकाएं.
- मिक्चर गाढ़ा होने पर उतार लें और फालूदा प्रेस में डालें.
- प्रेस को ठंडे पानी से भरे बर्तन के ऊपर रखें और धार बनाते हुए बिना रूके फालूदा बनाएं और फिर उन्हें निकाल कर फ्रिज में रख दें.
कुल्फी बनाने के लिए
- एक चम्मच पानी में केसर को घोल कर रख लें और फिर कड़ाही में घी डाल कर गर्म करें.
- घी गर्म होने पर उसमें दूध और पीला रंग मिला दें और मीडियम आंच पर दूध को पकाएं.
- जब दूध 1/4 रह जाए, उसमें चीनी मिलाकर घुल जाने तक दूध को चलाते रहें.
- फिर उसमें कुल्फी वाला बाकी सामान भी डाल दें और आंच से उतार लें.
- दूध के ठंडा होने पर उसे कुल्फी के सांचों में भर लें और फ्रिज में रख दें.
- 2-3 घंटे के बाद सांचों को फ्रिज से निकाल लें और उन्हें गर्म पानी में कुछ समय के लिए डुबाएं. इससे कुल्फी सांचों को छोड़ देगी.
- अब कुल्फी को प्लेट में निकाल लें और फालूदा डाल कर सर्व करें.
ADVERTISEMENT
Browse by Category
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
कुल्फी-फालूदा एक लोकप्रिय वेज रेसिपी है, जिसे फालूदा और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।
कुल्फी-फालूदा बनाने के लिए सबसे पहले फालूदा तैयार करें। इसके बाद सभी सामग्री को सही मात्रा में मिलाकर सही विधि और मसालों की मदद से पकाएं और गर्मागर्म सर्व करें।
कुल्फी-फालूदा बनाने में लगभग 30 मिनट से 1 घंटा तैयारी का समय और 30 मिनट से 1 घंटा पकाने का समय लग सकता है।
यह कुल्फी-फालूदा रेसिपी लगभग 1 - 2 लोगों के लिए पर्याप्त हो सकती है। आप आवश्यकता अनुसार सामग्री की मात्रा बढ़ा या घटा सकते हैं।
कुल्फी-फालूदा बनाने के लिए फालूदा के अलावा मसाले, तेल, सब्जियां और अन्य आवश्यक सामग्री का उपयोग किया जाता है।
हाँ, कुल्फी-फालूदा को संतुलित मात्रा में खाने पर यह एक स्वादिष्ट और पौष्टिक विकल्प हो सकता है। इसकी पौष्टिकता इस्तेमाल की गई सामग्री और पकाने के तरीके पर निर्भर करती है।
कुल्फी-फालूदा का स्वाद बढ़ाने के लिए ताज़ी सामग्री, सही मसाले और सही सही विधि और मसालों का उपयोग करें।
कुल्फी-फालूदा एक लोकप्रिय इंडियन वेज रेसिपी है, जिसे लोग नाश्ते, लंच, डिनर या स्नैक्स के रूप में खाना पसंद करते हैं।
ADVERTISEMENT