फालूदा सेव

फालूदा सेव

मीठे में फालूदा कुल्फी बहुत पसंद की जाती है और इसकी खासियत है इसमें पड़ने वाले सेव. फालूदा सेव को घर में आसानी से बनाया जा सकता है. आइए जानें इसका तरीका...

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 4 servings

  • एक कप कॉर्नफ्लॉर
  • 2 बड़े चम्मच चीनी
  • 2 कप पानी

🍳 सुझाव

Time 15 से 30 मिनट
- सबसे पहले सेव बनाने वाली मशीन में घी या तेल लगाकर इसे चिकना करें. मशीन में बारीक छेद वाली प्लेट लगाएं.
- बर्तन में एक लीटर पानी लें इसमें बर्फ के टुकड़े डालकर पानी को फ्रीज में ठंडा होने रख दें.
- अब दूसरे बर्तन में एक कप पानी, कॉर्नफ्लॉर और चीनी डालकर इन्हें अच्छी तरह फेंटते हुए मिक्स करें.
- अलग बर्तन में एक कप पानी डालकर गैस पर गर्म होने रखें.
- जब पानी में उबाल आ जाए तो आंच धीमी करके इसमें कॉर्नफ्लॉर का मिश्रण डालकर लगातार चलाएं.
- मिक्सचर को गाढ़ा होने तक चलाते रहें जब यह ट्रांसपेरेंट और चिकना दिखने लगे तो गैस बंद कर दें.
- अब सेव बनाने वाली मशीन में गर्म कॉर्नफ्लॉर मिश्रण डालें.
- इसके बाद दस्ताने पहनकर मोटी तोलिया से मशीन को पकड़ें, क्योंकि मशीन गर्म होगी.
- फिर फ्रिज में से ठंडे पानी का बर्तन निकाल लें और मशीन को घुमाते या दबाते हुए इससे निकलने वाले सेव को सीधे ठंडे पानी में डालें.
- इसी तरह पूरे मिक्सचर से सेव तैयार कर लें. फालूदा सेव को इस्तेमाल करने तक इन्हें पानी में ही डला रहने और फ्रिज में रखें.
- तैयार हैं फालूदा सेव इन्हें इस्तेमाल करने से पहले छलनी में छानकर पानी निकाल लें. अब इसे कुल्फी और फालूदा में डालकर सर्व करें.
क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
4.3 (105 ratings)
4.3 avg from 105 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

फालूदा सेव एक लोकप्रिय वेज रेसिपी है, जिसे एक कप कॉर्नफ्लॉर और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन,डिजर्ट खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes