अगर आपको या आपके बच्चों को प्लेन यानी सादा दूध पीना पसंद नहीं है तो आप इसमें कई सारी चीजें जैसे ड्राई-फ्रूट्स, मसाला आदि डालकर इसे स्वादिष्ट बना सकती हैं.
Servings
2 - 4
★ 4.1
Rating
8 ratings
आवश्यक सामग्री
For 2 - 4
बादाम 6-8, काजू 5, पिस्ता 5, तीन कप दूध, दालचीनी का एक टुकड़ा, दो लौंग, दो इलायची, चुटकीभर केसर, दो बड़ा चम्मच चीनी, चुटकीभर काली मिर्च पाउडर, चुटकीभर हल्दी पाउडर, एक कप गरम पानी
🍳 विधि
1
सबसे पहले एक कटोरी में बादाम, काजू और पिस्ते को गरम पानी में 5-10 मिनट तक भिगोकर रख दें.
2
तय समय के बाद सभी को पानी से निकाल लें और बादाम के छिलके छील लें.
3
अब थोड़ा सा दूध मिलाकर सभी ड्राई-फ्रूट्स को एकसाथ पीस लें.
4
मीडियम आंच में एक गहरे तले वाले पैन में दूध गरम करने के लिए रखें.
5
पहला उबाल आते ही आंच धीमी कर दालचीनी , लौंग और इलायची डालें.
6
3 मिनट तक उबालकर दूध को एक दूसरे बर्तन में छान लें और इसे भी धीमी आंच पर रखें.
7
ड्राई-फ्रूट्स का पेस्ट मिलाएं और लगातार चलाते रहें.
8
केसर मिलाएं और लगभग 5 मिनट तक पकाएं.
9
हल्दी, चीनी और काली मिर्च पाउडर डालकर अच्छे से मिक्स करें.
10
मिनट तक दूध को उबालकर आंच बंद कर दें.
11
तैयार है मसाला मिल्क. गिलास में डालकर ड्राई-फ्रूट्स और केसर से गार्निश कर सर्व करें.
#masala milk#milk#indian kitchen#indian recipe#how to make masala milk doodh healthy drink 20 minutes recipe in hindi#benefits of taking kesar saffron#dry fruits#how to store dry fruits#almonds#cashews#badam