पुदीना और कीवी का शरबत गर्मी से राहत पाने के लिए एक बढ़िया ड्रिंक हो सकता है. इसे बच्चों से लेकर बड़ों तक को दिया जा सकता है. एक बार बनाए गए सिरप को कई दिनों तक रखा जा सकता है.
Servings
1 - 2
आवश्यक सामग्री
For 1 - 2
6 कीवी
4 नींबू
1 कटोरी पुदीने की पत्तियां
2 कप पानी
2/3 कप शक्कर, जरूरत के अनुसार सोडा वॉटर
🍳 विधि
1
एक बर्तन में पानी और शक्कर डालकर मीडियम आंच पर रखें. शक्कर घुलने तक उबालना है.
2
उबाल आने पर इसमें पुदीने की पत्तियां डाल दें और आंच से उतार लें. इसे 10 मिनट तक ऐसे ही रहने दें.
3
कीवी को छीलकर पेस्ट बना लें.
4
एक बर्तन में कीवी का पेस्ट, नींबू का रस डालकर मिला लें.
5
सिरप से पुदीने के पत्ते निकाल लें और इसे कीवी वाले पेस्ट में डालकर अच्छी तरह मिला लें.
6
इस सिरप को फ्रिज में रख दें.
7
सर्व करने के लिए गिलास में 3 चम्मच कीवी पेस्ट और एक कप पानी डालकर अच्छी तरह मिलाकर सर्व करें.
#how to make mint kiwi lemonade at home recipe in hindi#recipe mint lemon kiwi lemonade in hindi#mint kiwi lemonade recipe in hindi#pudina kiwi ka sherbat recipe in hindi