पुदीना कीवी का शरबत

पुदीना कीवी का शरबत

पुदीना और कीवी का शरबत गर्मी से राहत पाने के लिए एक बढ़िया ड्रिंक हो सकता है. इसे बच्चों से लेकर बड़ों तक को दिया जा सकता है. एक बार बनाए गए सिरप को कई दिनों तक रखा जा सकता है.

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 2 servings

  • 6 कीवी
  • 4 नींबू
  • 1 कटोरी पुदीने की पत्तियां
  • 2 कप पानी
  • 2/3 कप शक्कर, जरूरत के अनुसार सोडा वॉटर

🍳 विधि

Time सिर्फ 20 मिनट
Servings 1 - 2
- एक बर्तन में पानी और शक्कर डालकर मीडियम आंच पर रखें. शक्कर घुलने तक उबालना है.

- उबाल आने पर इसमें पुदीने की पत्तियां डाल दें और आंच से उतार लें. इसे 10 मिनट तक ऐसे ही रहने दें.

- कीवी को छीलकर पेस्ट बना लें.

- एक बर्तन में कीवी का पेस्ट, नींबू का रस डालकर मिला लें.

- सिरप से पुदीने के पत्ते निकाल लें और इसे कीवी वाले पेस्ट में डालकर अच्छी तरह मिला लें.

- इस सिरप को फ्रिज में रख दें.

- सर्व करने के लिए गिलास में 3 चम्मच कीवी पेस्ट और एक कप पानी डालकर अच्छी तरह मिलाकर सर्व करें.

 

क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
4.5

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

पुदीना कीवी का शरबत एक लोकप्रिय वेज रेसिपी है, जिसे 6 कीवी और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes