ठंडाई उत्तर भारत का एक बहुत ही मशहूर शरबत है. लेकिन यहां हम सिर्फ दूध वाली नहीं बल्कि पान ठंडाई बनाने की विधि बता रहे हैं. इसमें सौंफ, पिस्ता, हरी इलायची और पान की पत्तियों इस्तेमाल किया जाता है.
Servings
2 - 4
★ 3.9
Rating
15 ratings
आवश्यक सामग्री
For 2 - 4
2 पान के पत्ते, आधा कटोरी पिस्ता
4-5 हरी इलायची
2 बड़े चम्मच सौंफ
2 कप दूध
2 बड़े चम्मच चीनी
🍳 विधि
1
मिक्सर जार में पान के पत्ते, सौंफ, पिस्ता, इलायची, चीनी और आधा कप दूध डालकर अच्छी तरह ग्राइंड कर लें.
2
अब बाकी बचा दूध डालें और एक बार फिर से ब्लेंडर में पीस लें.
3
सौंफ के छिलके हटाने के लिए आप चाहें तो ठंडाई को छान भी सकते हैं.
4
वैसे मैं तो ठंडाई को बिना छाने ही सर्व करना पसंद करती हूं.
5
स्वादिष्ट पान ठंडाई अब तैयार है.
6
गिलास में डालें और बर्फ डालकर सर्व करें और खुद भी मजे से पीएं.
#paan thandai#paan thandai recipe#paan thandai recipe easy#recipe of paan thandai#paan thandai recipe in hindi#how to make paan thandai#how to make paan thandai at home#paan thandai banane ki recipe#paan thandai banane ki vidhi#paan thandai kaise