ऐसे बनाइए स्वादिष्ट पान ठंडाई....!!

ऐसे बनाइए स्वादिष्ट पान ठंडाई....!!

ठंडाई उत्तर भारत का एक बहुत ही मशहूर शरबत है. लेकिन यहां हम सिर्फ दूध वाली नहीं बल्कि पान ठंडाई बनाने की विधि बता रहे हैं. इसमें सौंफ, पिस्ता, हरी इलायची और पान की पत्तियों इस्तेमाल किया जाता है.

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 4 servings

  • 2 पान के पत्ते, आधा कटोरी पिस्ता
  • 4-5 हरी इलायची
  • 2 बड़े चम्मच सौंफ
  • 2 कप दूध
  • 2 बड़े चम्मच चीनी

🍳 विधि

Time 5 से 15 मिनट
Servings 2 - 4

- मिक्सर जार में पान के पत्ते, सौंफ, पिस्ता, इलायची, चीनी और आधा कप दूध डालकर अच्छी तरह ग्राइंड कर लें.
- अब बाकी बचा दूध डालें और एक बार फिर से ब्लेंडर में पीस लें.
- सौंफ के छिलके हटाने के लिए आप चाहें तो ठंडाई को छान भी सकते हैं.
- वैसे मैं तो ठंडाई को बिना छाने ही सर्व करना पसंद करती हूं.
- स्वादिष्ट पान ठंडाई अब तैयार है.
- गिलास में डालें और बर्फ डालकर सर्व करें और खुद भी मजे से पीएं.

क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
3.9 (15 ratings)
3.9 avg from 15 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

ऐसे बनाइए स्वादिष्ट पान ठंडाई....!! एक लोकप्रिय वेज रेसिपी है, जिसे 2 पान के पत्ते, आधा कटोरी पिस्ता और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes