पंजाबी लस्सी का स्वाद देश में ही नहीं पूरी दुनिया में पसंद किया जाता है. हेल्थ का ध्यान रखते हुए आप लस्सी में चीनी कम रखें. इसे पीते ही मानो ताजगी सी आ जाती है.
Servings
2 - 4
★ 4.4
Rating
723 ratings
आवश्यक सामग्री
For 2 - 4
दो कप दही, एक छोटा चम्मच इलायची पाउडर, आधा कप ठंडा दूध, तीन चम्मच मलाई (क्रीम), आधा कप चीनी, बर्फ के पांच-छह टुकड़े
🍳 विधि
1
सबसे पहले एक बर्तन में दही और चीनी डालकर अच्छी तरह से फेंट लें.
2
अब दही में बर्फ के टुकड़े मिलाकर एक बार फिर से मिक्स कर लें.
3
इसके बाद दही में दूध और इलायची पाउडर मिलाकर दोबारा फेंटें.
4
तैयार है पंजाबी लस्सी. इसे गिलास में एक धार बनाकर डालें.
5
लस्सी में ऊपर से एक-एक चम्मच मलाई डालकर ठंडी-ठंडी सर्व करें.
6
नोट:
7
आप इसे बारीक कटे पिस्ते से गार्निश कर भी सर्व कर सकते हैं.
#punjabi lassi#punjabi recipe#lassi#indian kitchen#indian recipe#healthy drink#refreshing drink#how to make punjabi sweet lassi recipe in hindi