राजस्थानी राबड़ी को बाजरे की राबड़ी भी कहा जाता है. बता दें कि यह न केवल बाजरे से बल्कि जौ से भी बनाई जाती है. यह राजस्थान का काफी लोकप्रिय, स्वादिष्ट और पौष्टिक पेय है. इसे सुबह-सुबह पीने से शरीर में दिनभर ठंडक बनी रहती है और गर्मी या लू भी नहीं लगती है.
Servings
2 - 4
★ 4.8
Rating
5 ratings
आवश्यक सामग्री
For 2 - 4
दो कप छाछ, एक बड़ा चम्मच बाजरे का आटा, आधा छोटा चम्मच साबुत जीरा, नमक स्वादानुसार
🍳 विधि
1
सबसे पहले बाजरे के आटे को अच्छे से छान लें.
2
अब एक बड़े बर्तन में छाछ डालकर इसमें थोड़ा थोड़ा कर बाजरे का आटा डालें. ध्यान दें कि गुठली न रह जाए.
3
जीरे को हाथ से थोड़ा मसलकर, नमक और जरूरत के अनुसार पानी डालें.
4
धीमी आंच में राबड़ी वाले बर्तन को रखकर कड़छी से लगातार चलाते हुए एक उबाल आने तक पकाएं.
5
एक उबाल आने के बाद इसे थोड़ी थोड़ी देर में चलाते हुए 10 -15 मिनट तक पकाएं.
6
तैयार है राजस्थानी राबड़ी.
7
अब इसे रातभर यूं ही रख दिया जाता है और अगली सुबह एक गिलास में थोड़ी सी राबड़ी और छाछ मिलाकर भुना जीरा, पुदीना पत्ता आदि डालकर पिया जाता है.
#rajasthan#rabdi#bajra#indian kitchen#indian recipe#how to make rajasthani bajre ki rabdi protects from heat stroke recipe in hindi#healthy drink#gives relief from hot summers#protects from heat strokes