Full Version →

नहीं मिल रहा रूह अफजा, तो टेंशन नहीं, घर में ऐसे बनाएं

हेल्दी ड्रिंक्स वेज

रूह अफजा या रोज सिरप बाजार में तो मिलता है. अगर आप इसे घर पर बनाना चाहें तो तरीका बहुत आसान है. शक्कर, पानी और टाट्रिक एसिड से इसे घर बनाया जा सकता है.

Servings
4
★ 3.5
Rating
2 ratings

आवश्यक सामग्री

For 4 servings

🍳 विधि

  1. 1
    रूह अफजा (Rooh Afza) बनाने के लिए एक बर्तन में पानी डालकर मीडियम आंच पर रखें.
  2. 2
    इसमें शक्कर, टाट्रिक एसिड और नमक डालें, चलाते हुए पकाएं.
  3. 3
    इसे तब तक चलाते रहना है जब तक शक्कर घुल नहीं जाती.
  4. 4
    शक्कर घुलने के बाद पानी में उबाल आने का इंतजार करें.
  5. 5
    मिनट तक उबलने के बाद रूह अफ्जा की चाशनी तैयार हो जाती है.
  6. 6
    अब चाशनी में थोड़ा-थोड़ा करके गर्म पानी डालते जाएं और मिलाते जाएं. (ऐसा करने से चाशनी में उबलनी बंद हो जाएगी.)
  7. 7
    अब इसमें दो कप बची हुई शक्कर डालकर मिला लें.
  8. 8
    शक्कर घुलने तक इसे हिलाते हुए पकाएं.
  9. 9
    फिर इसमें लाल रंग डालकर मिला लें.
  10. 10
    इसके बाद रोज और केवड़ा वॉटर डालकर मिला लें.
  11. 11
    चलाते जाएं और आंच बंद कर दें. ठंडा होने के बाद इसे एक कांच की बॉटल में भरकर स्टोर कर लें.
  12. 12
    तैयार है रूह अफजा. इससे जब मनचाहे ड्रिंक्स बनाएं और पिएं.
#how to make rooh afza rose syrup homemade recipe in hindi #homemade rooh afza recipe in hindi #ghar par rooh afza kaise banaye #What is Rooh Afza made of? #Is Rooh Afza harmful? #What is the price of Rooh Afza? #hamdard rooh afza ingredients
View Full Version