Full Version →

सेहत के लिए फायदेमंद है ये तुलसी अजवाइन की चाय

हेल्दी ड्रिंक्स वेज

यूं तो चाय पीना हर किसी को पसंद होता है. कोई अदरक की चाय पीना पसंद करता है तो किसी को इलायची वाली चाय का स्वाद भाता है, लेकिन इन सबसे हटकर हम बता रहे हैं तुलसी अजवाइन की चाय की रेसिपी जो सर्दियों में शरीर के लिए फायदेमंद होती है.

Servings
1 - 2
★ 3.8
Rating
4 ratings

आवश्यक सामग्री

For 1 - 2

🍳 विधि

  1. 1
    सबसे पहले धीमी आंच पर पैन में पानी डालकर गरम करने के लिए रख दें.
  2. 2
    पानी में एक उबाल आने पर तुलसी पत्ता, अजवाइन और चायपत्ती डालकर 1-2 मिनट तक उबाल लें.
  3. 3
    चायपत्ती का रंग पानी में आने पर इसमें दूध और चीनी डालकर 2-3 मिनट तक पकाएं. ध्यान रहे बीच-बीच में आंच को कम ज्यादा अपने हिसाब से कर सकते हैं.
  4. 4
    तय समय बाद गैस बंद कर चाय को कप में छान लें.
  5. 5
    तैयार है तुलसी अजवाइन की चाय. बिस्किट या कुकीज के साथ सर्व करें.
#tulsi ajwain ki chai #easy tulsi ajwain ki chai #tasty tulsi ajwain ki chai #home made tulsi ajwain ki chai #tulsi ajwain ki chai bnae vidhi #tulsi ajwain ki chai in hindi #how to make tulsi ajwain ki chai in hindi #how to make tulsi ajwain ki chai
View Full Version