Full Version →

ऐसे बनाइए चटपटा जलजीरा

हेल्दी ड्रिंक्स वेज

कोई रिफ्रेशमेंट ड्रिंक लेना हो या घर की पार्टी में ड्रिंक सर्व करनी हो, स्वादिष्ट चटपटा जलजीरा रहेगा सबसे बेस्ट. इसका स्वाद भी मजेदार लगता है साथ ही हाज्मा भी सही रहता है.

Servings
4
★ 3.5
Rating
4 ratings

आवश्यक सामग्री

For 4 servings

🍳 विधि

  1. 1
    सबसे पहले पुदीना और हरे धनिये को साफ करके धो लें. साथ ही अदरक को भी छीलकर धोएं और काट लें.
  2. 2
    अब मिक्सर जार में हरा धनिया, पुदीने की पत्तियां, अदरक, पिसा हुआ जीरा-सौंफ, चीनी, हींग, काला नमक और सादा नमक डालकर थोड़े पानी के साथ पीसकर पेस्ट बना लें.
  3. 3
    उसके बाद एक जग में 2 गिलास ठंडा पानी डालकर इसमें तैयार किया हुआ पेस्ट अच्छे से मिलाएं.
  4. 4
    फिर पानी में नींबू का रस निचोड़कर मिला लें.
  5. 5
    जलजीरा में और चटपटापन चाहते हैं तो उसमें सोडा पानी और पिसी काली मिर्च मिला सकते हैं.
  6. 6
    तैयार है जलजीरा.
#jaljeera how to make this refreshing drink recipe in hindi #indian kitchen #indian recipe #hara dhaniya #coriander leaves #pudina #mint leaves #sweet and sour #tangy
View Full Version