ऐसे बनाइए चटपटा जलजीरा

ऐसे बनाइए चटपटा जलजीरा

कोई रिफ्रेशमेंट ड्रिंक लेना हो या घर की पार्टी में ड्रिंक सर्व करनी हो, स्वादिष्ट चटपटा जलजीरा रहेगा सबसे बेस्ट. इसका स्वाद भी मजेदार लगता है साथ ही हाज्मा भी सही रहता है.

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 4 servings

  • 1/2 कप हरा धनिया
  • 1/2 कप पुदीना
  • 2 टेबलस्पून जीरा-सौंफ (भुना और पिसा हुआ)
  • 1 टीस्पून अदरक का पेस्ट, चुटकीभर हींग
  • 1 टेबलस्पून अमचूर पाउडर
  • 2 नींबू
  • 1 टीस्पून काला नमक
  • 2 टीस्पून चीनी, सादा नमक स्वादानुसार
  • 2 गिलास ठंडा पानी

🍳 विधि

Time सिर्फ 20 मिनट
- सबसे पहले पुदीना और हरे धनिये को साफ करके धो लें. साथ ही अदरक को भी छीलकर धोएं और काट लें.
- अब मिक्सर जार में हरा धनिया, पुदीने की पत्तियां, अदरक, पिसा हुआ जीरा-सौंफ, चीनी, हींग, काला नमक और सादा नमक डालकर थोड़े पानी के साथ पीसकर पेस्ट बना लें.
- उसके बाद एक जग में 2 गिलास ठंडा पानी डालकर इसमें तैयार किया हुआ पेस्ट अच्छे से मिलाएं.
- फिर पानी में नींबू का रस निचोड़कर मिला लें.
- जलजीरा में और चटपटापन चाहते हैं तो उसमें सोडा पानी और पिसी काली मिर्च मिला सकते हैं.
- तैयार है जलजीरा.

ADVERTISEMENT

क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
3.5 (4 ratings)
3.5 avg from 4 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

ऐसे बनाइए चटपटा जलजीरा एक लोकप्रिय वेज रेसिपी है, जिसे 1/2 कप हरा धनिया और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes