इस चाय को इसके रंग की वजह से लाल चाय कहा जाता है. इसे बंगाल में खूब बनाया जाता है क्योंकि इससे गैस की दिक्कत बिल्कुल नहीं होती है.
Servings
1 - 2
★ 3.4
Rating
5 ratings
आवश्यक सामग्री
For 1 - 2
2 कप पानी
1/4 टीस्पून अदरक (घिसा हुआ)
1/4 टीस्पून चाय मसाला
2-3 तुलसी के पत्ते
1 टीस्पून चायपत्ती
1 टीस्पून नींबू का रस
2 चुटकी काला नमक
2 चुटकी चीनी
🍳 विधि
1
सबसे पहले मीडियम आंच में एक पैन में पानी उबालने के लिए रखें.
2
इसमें अदरक, चाय मसाला, चीनी और तुलसी के पत्ते डाल दें और 2-3 मिनट तक खूब उबलने दें.
3
तय समय के बाद इसमें चायपत्ती डालकर इसके कलर आने तक यानी लगभग 1-2 मिनट तक उबालें.
4
अब आंच बंद कर इसे 2 कप में छान लें.
5
दोनों कप में 1/2 टीस्पून नींबू का रस और 1 चुटकी काला नमक मिलाएं.
6
तैयार है लाल चाय.
7
नोट:
8
आप चाहें तो चीनी की जगह शहद का भी इस्तेमाल कर सकते हैं.
9
शुगर के मरीज बिना चीनी के पिएं. बिना चीनी के भी यह बहुत बेहतरीन लगती है.
#laal chai bengal famous tea beneficial for health in hindi#bengal famous tea#assam famous tea#indian kitchen#indian recipe#healthy drink#beneficial for health