गर्मी में ठंडी-ठंडी मीठी लस्सी की बात ही अलग है. इसे पीते ही मानो ताजगी का एहसास हो आता है.
Servings
2 - 4
★ 4.3
Rating
4 ratings
आवश्यक सामग्री
For 2 - 4
दो कप दही, आधा कप चीनी, एक छोटा चम्मच इलायची पाउडर, तीन चम्मच मलाई (क्रीम), बर्फ के पांच-छह टुकड़े
🍳 विधि
1
बढ़िया पंजाबी लस्सी बनाने के लिए सबसे पहले दही को एक कपड़े में बांधकर 10-15 मिनट तक लटका दें.
2
आप चाहें तो दही को मिट्टी के बर्तन में भी जमा सकते हैं. मिट्टी के बर्तन या कपड़े में ही रखने से पानी निथर जाता है और लस्सी बढ़िया गाढ़ी बनती हैं.
3
अब एक बर्तन में दही, थोड़ी-सी मलाई और चीनी डालकर अच्छी तरह से फेंट लें.
4
अब दही में बर्फ के टुकड़े मिलाकर एक बार फिर से मिक्स कर लें.
5
इसके बाद दही में इलायची पाउडर मिलाकर दोबारा फेंटें.
6
तैयार है लस्सी. ऊपर से बची हुई मलाई के एक-एक चम्मच डालकर ठंडी-ठंडी सर्व करें.
7
नोट:
8
आप इसे बारीक कटे पिस्ते से गार्निश कर भी सर्व कर सकते हैं.
9
आप इस पूरी प्रक्रिया को ग्राइंडर जार में कर सकती हैं. मतलब आप ग्राइंडर जार में भी लस्सी बना सकती हैं.
#lassi recipe#lassi recipe in hindi#lassi recipe in hindi video#lassi recipe at home#lassi recipe hindi mai#dahi lassi recipe#lassi recipe#dahi lassi recipe#lassi recipe video#dahi ki lassi recipe#lassi recipe in hindi#sweet lassi recipe#dahi k