पंजाबी लस्सी जैसा स्वाद चाहिए तो कुछ ऐसे बनाइए

पंजाबी लस्सी जैसा स्वाद चाहिए तो कुछ ऐसे बनाइए

गर्मी में ठंडी-ठंडी मीठी लस्सी की बात ही अलग है. इसे पीते ही मानो ताजगी का एहसास हो आता है.  

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 4 servings

  • दो कप दही, आधा कप चीनी, एक छोटा चम्मच इलायची पाउडर, तीन चम्मच मलाई (क्रीम), बर्फ के पांच-छह टुकड़े

🍳 विधि

Time 5 से 15 मिनट
Servings 2 - 4
- बढ़िया पंजाबी लस्सी बनाने के लिए सबसे पहले दही को एक कपड़े में बांधकर 10-15 मिनट तक लटका दें.

- आप चाहें तो दही को मिट्टी के बर्तन में भी जमा सकते हैं. मिट्टी के बर्तन या कपड़े में ही रखने से पानी निथर जाता है और लस्सी बढ़िया गाढ़ी बनती हैं.

- अब एक बर्तन में दही, थोड़ी-सी मलाई और चीनी डालकर अच्छी तरह से फेंट लें.

- अब दही में बर्फ के टुकड़े मिलाकर एक बार फिर से मिक्स कर लें.

- इसके बाद दही में इलायची पाउडर मिलाकर दोबारा फेंटें.

- तैयार है लस्सी. ऊपर से बची हुई मलाई के एक-एक चम्मच डालकर ठंडी-ठंडी सर्व करें.

नोट:

- आप इसे बारीक कटे पिस्ते से गार्निश कर भी सर्व कर सकते हैं.

- आप इस पूरी प्रक्रिया को ग्राइंडर जार में कर सकती हैं. मतलब आप ग्राइंडर जार में भी लस्सी बना सकती हैं.

 

क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
4.3 (4 ratings)
4.3 avg from 4 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

पंजाबी लस्सी जैसा स्वाद चाहिए तो कुछ ऐसे बनाइए एक लोकप्रिय वेज रेसिपी है, जिसे दो कप दही, आधा कप चीनी, एक छोटा चम्मच इलायची पाउडर, तीन चम्मच मलाई (क्रीम), बर्फ के पांच-छह टुकड़े और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes