Full Version →

गर्मी से पानी है राहत तो पीजिए मैंगो स्क्वैश

हेल्दी ड्रिंक्स वेज

मैंगो स्क्वैश एक ऐसा सॉफ्ट ड्रिंक है, जिसे झटपट बनाया जा सकता है. यह ड्रिंक ज्यादातर होटलों और रेस्तरां में ही मिलती है जिसकी कीमत ज्यादा होती है, लेकिन आप घर पर ही इन आसान स्टेप्स से इसे बना सकते हैं.

Servings
2 - 4
★ 4.7
Rating
3 ratings

आवश्यक सामग्री

For 2 - 4

🍳 विधि

  1. 1
    मैंगो स्क्वैश बनाने के लिए सबले पहले आम का गूदा (पल्प) निकाल लें.
  2. 2
    अब गूदे को अच्छे से पीस लें और छलनी से छानकर इसका गाढ़ा रस एक बर्तन में निकाल लें.
  3. 3
    इसके बाद मीडियम आंच में एक पैन में नींबू का रस, चीनी या गुड़ को अच्छी तरह पकाकर सिरप जैसा बना लें.
  4. 4
    जब सिरप ठंडी हो जाए तो इसमें आम के गूदे को डालकर मिला लें.
  5. 5
    अब काला नमक, इलायची पाउडर, दालचीनी पाउडर, पुदीना पत्ता डालकर अच्छे से मिला लें.
  6. 6
    तैयार मैंगो स्क्वैश को कांच के जार में डालकर फ्रिज में रख दें.
  7. 7
    सर्व करने से पहले इसे अच्छी तरह से फेंट लें और अलग-अलग गिलासों में डालकर बर्फ के साथ सर्व करें.
#mango squash #mango squash recipe #mango squash recipe in hindi #how to make mango squash #mango squash kaise banate hai #mango squash kaise banate hai video #mango squash recipe in hindi #mango squash recipe video #mango squash banane ki vidhi #delicious
View Full Version