गर्मी से पानी है राहत तो पीजिए मैंगो स्क्वैश

गर्मी से पानी है राहत तो पीजिए मैंगो स्क्वैश

मैंगो स्क्वैश एक ऐसा सॉफ्ट ड्रिंक है, जिसे झटपट बनाया जा सकता है. यह ड्रिंक ज्यादातर होटलों और रेस्तरां में ही मिलती है जिसकी कीमत ज्यादा होती है, लेकिन आप घर पर ही इन आसान स्टेप्स से इसे बना सकते हैं

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 4 servings

  • आम का गूदा 4 कप
  • 1 नींबू का रस, चीनी या गुड़ आधा कप, काला नमक स्वादानुसार, दालचीनी पाउडर आधा छोटा चम्मच, इलायची पाउडर आधा छोटा चम्मच, पुदीने की 6-7 पत्तियां (बारीक कटी हुई)
  • 2 गिलास पानी
  • 4 आइस क्यूब

🍳 विधि

Time 5 से 15 मिनट
Servings 2 - 4
- मैंगो स्क्वैश बनाने के लिए सबले पहले आम का गूदा (पल्प) निकाल लें.
- अब गूदे को अच्छे से पीस लें और छलनी से छानकर इसका गाढ़ा रस एक बर्तन में निकाल लें.
- इसके बाद मीडियम आंच में एक पैन में नींबू का रस, चीनी या गुड़ को अच्छी तरह पकाकर सिरप जैसा बना लें.
- जब सिरप ठंडी हो जाए तो इसमें आम के गूदे को डालकर मिला लें.
- अब काला नमक, इलायची पाउडर, दालचीनी पाउडर, पुदीना पत्ता डालकर अच्छे से मिला लें.
- तैयार मैंगो स्क्वैश को कांच के जार में डालकर फ्रिज में रख दें.
- सर्व करने से पहले इसे अच्छी तरह से फेंट लें और अलग-अलग गिलासों में डालकर बर्फ के साथ सर्व करें.
क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
4.7 (3 ratings)
4.7 avg from 3 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

गर्मी से पानी है राहत तो पीजिए मैंगो स्क्वैश एक लोकप्रिय वेज रेसिपी है, जिसे आम का गूदा 4 कप और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह कॉन्टिनेंटल खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes