मसाला छाछ
गर्मियों में दही या मट्ठा स्वाद और सेहत के लिए अच्छा होता है. इस मौसम में छाछ का देसी जायका सभी का फेवरिट होता है. आइए बनाएं चटपटी मसाला छाछ.
आवश्यक सामग्री
For 1 - 2
- 2 कप मट्ठा (बटर मिल्क), आधा कप दही (चाहें तो), एक चम्मच भुना जीरा पाउडर, एक छोटा चम्मच काली मिर्च पाउडर, एक छोटा चम्मच काला नमक
- स्वादानुसार नमक
- 4 बर्फ के टुकड़े
🍳 विधि
-
1
सबसे पहले मिक्सर जार में मट्ठा, दही, काला नमक, काली मिर्च, भुना जीरा पाउडर और नमक डालें.
-
2
अब जार का ढक्कन लगाकर इसे ग्राइंडर पर सेट करके हाई पर 2 मिनट चलाएं.
-
3
इसके बाद जार में बर्फ के टुकड़े डालकर छाछ को एक बार फिर से ग्राइंड करें.
-
4
तैयार है मसाला छाछ. इसे ग्लास में डालकर धनिया पत्तियों से गार्निश करके सर्व करें.
#masala chach
#chach recipe
#summer drinks recipes
#masala chach recipe in hindi
#how to make masala chach
#easy recipe of masala chach