आप खाने के साथ सलाद में रोज नए-नए टेस्ट सर्व कर सकते हैं. इसके लिए बस सलाद में अलग-अलग सब्जी और फलों का ट्विस्ट डालें. फिलहाल जानें केले और खीरे के सलाद की रेसिपी...
Servings
2 - 4
★ 4.1
Rating
75 ratings
आवश्यक सामग्री
For 2 - 4
2 खीरे
2 केले
2 हरी मिर्च कटी हुईं, आधा कप मूंगफली दाने भुने हुए (छिलके हटा लें)
2 बड़े चम्मच नारियल कद्दूकस किया हुआ
2 बड़े चम्मच हरी धनिया बारीक कटी हुई, एक छोटी चम्मच चीनी पिसी हुई (चाहें तो)
स्वादानुसार नमक
🍳 विधि
1
खीरा छीलकर चौकोर काट लें. इसी तरह केले का छिलकर काट लें.
2
अब बर्तन में केले, खीरे, नारियल, मूंगफली दाने, हरी मिर्च, हरी धनिया, चीनी और नमक डालकर अच्छी तरह मिक्स कर लें.
3
तैयार है केले और खीरे का सलाद. अब इसे खाने के साथ या यूं ही सर्व करें और खाएं.