अगर आपके बच्चे कद्दू खाना पसंद नहीं करते हैं तो अब उन्हें खिलाएं इससे बनी इडली . यकीन मानिए झटपट चट कर जाएंगे और दोबारा जरूर मांगेंगे.
Servings
2 - 4
★ 4.1
Rating
15 ratings
आवश्यक सामग्री
For 2 - 4
1 कप मैदा
1 कप चीनी
1 कप रवा
2 कप कद्दूकस किया हुआ कद्दू
2 कप दही, चुटकीभर मीठा सोडा, चुटकीभर बेकिंग पाउडर
5 बादाम बारीक कटा हुआ
5 काजू बारीक कटा हुआ
4 किशमिश
1 बड़ा चम्मच घी
🍳 विधि
1
एक बर्तन में रवा, चीनी, मैदा, सोडा, बेकिंग पाउडर , कद्दूकस किया हुआ कद्दू , बारीक कटा हुआ बादाम, काजू, किशमिश, घी और दही मिलाएं और गाढ़ा घोल तैयार कर लें.
2
अब इडली का सांचा लें, उसमें थोड सा तेल लगाएं और एक चम्मच की मदद से बारी-बारी से सांचे में इडली का घोल डाल दें.
3
तेज आंच में एक प्रेशर कूकर में दो गिलास पानी डालें.
4
फिर कूकर में इडली का सांचा रख दें और 10 मिनट तक ढकन बंद करके बिना सीटी के पकाएं.
5
तय समय के बाद कूकर का ढक्कन खोल दें और दो मिनट बाद इडली का सांचा निकाल लें.
6
अब सभी इडलियों को चाकू की मदद से निकालकर प्लेट में रख लें.
7
मीठी इडली तैयार है. चटनी और सांभर के साथ गर्मागर्म सर्व करें.