ब्रेकफास्ट में अंडा खाना काफी हेल्दी माना जाता है, लेकिन आप इसे सिर्फ उबालकर ही नहीं बल्कि बेक करके भी खा सकते हैं.
Servings
1 - 2
★ 1
Rating
1 rating
आवश्यक सामग्री
For 1 - 2
4 अंडे
2 प्याज
2 टमाटर
1 शिमला मिर्च
1 हरी मिर्च
1/2 टीस्पून काली मिर्च पाउडर, तेल जरूरत के अनुसार, नमक स्वादानुसार
🍳 विधि
1
सबसे पहले प्याज, टमाटर, हरी मिर्च और शिमला मिर्च को बारीक काट लें.
2
अब एक कटोरी में अंडे फोड़कर अच्छे से फेंट दें.
3
इसमें प्याज, टमाटर, हरी मिर्च, शिमला मिर्च, काली मिर्च पाउडर और नमक डालकर अच्छी तरह से मिक्स करें.
4
अब माइक्रोवेव सेफ बर्तन को तेल से चिकना कर लें और तैयार घोल को डालकर माइक्रोवेव में 10-15 मिनट के लिए रख दें.
5
तय समय के बाद अंडे को टूथ पिक की मदद से चेक करें कि यह अच्छी तरह से पका है या नहीं अगर नहीं पका है तो 5 मिनट और पका सकते हैं.
6
तैयार है बेक्ड एग.
#baked egg#easy baked egg#tasty baked egg#home made baked egg#baked egg in hindi#how to make baked egg in hindi#baked egg bnae vidhi#how to make baked egg