पास्ता खाने वालों को ये डिश पसंद आएगी. इस डिश को बनाने में पास्ता, मेयोनीज और हरी मटर का इस्तेमाल होता है. आप भी जानिए इसे बनाने का आसान तरीका
Servings
1 - 2
★ 4
Rating
1 rating
आवश्यक सामग्री
For 1 - 2
पास्ता 1 कप, उबले आलू 2, फ्रोजन मटर 1/2 कप, मेयोनीज 1/2 कप, काली मिर्च पाउडर 1 छोटा चम्मच, बारीक कटा सलाद पत्ता 1/2 कप, नींबू का रस 1 छोटा चम्मच
स्वादानुसार नमक, पानी 3+1 कप, पैन, बाउल
🍳 विधि
1
पैन में पास्ता , थोड़ा-सा नमक और 3 कप पानी डालकर उबालने के लिए रखें.
2
उबली आलू को छोटें टुकड़ों में काट लें.
3
10 मिनट तक पास्ता उबालने के बाद पानी निथार लें.
4
मटर के दानों को भी 1 कप पानी के साथ 5-6 मिनट तक उबाल लें.
5
मटर का पानी छानकर निकाल लें.
6
इसके बाद बाउल में मटर, पास्ता, आलू डालें.
7
अब बाउल में मेयोनीज, काली मिर्च पाउडर, सलाद पत्ता , नींबू का रस और थोड़ा-सा नमक छिड़क कर अच्छे से मिला लें.
8
तैयार पास्ता को कुछ देर तक फ्रिज में रखने के बाद ही सर्व करें.
#how to make cold pasta salad recipe in hindi#pasta recipe in hindi#how to make pasta salad recipe in hindi#how to boil pasta perfectly tips in hindi#पास्ता उबालने के टिप्स हिंदी में#cold pasta salad recipe#past cold salad recipe iin hindi