Full Version →

खीरे की खीर

हेल्‍दी फूड वेज

हमारे देश में मीठे के तौर पर खीर सभी को अच्छी लगती है. इसे कई तरीके से बनाया जा सकता है. यहां जानें जायकेदार खीरे की खीर बनाने का तरीका...

Servings
1 - 2
★ 4
Rating
27 ratings

आवश्यक सामग्री

For 1 - 2

🍳 विधि

  1. 1
    सबसे पहले साबूदाना धोकर 30 मिनट से 1 घंटे के लिए पानी में भिगोकर रख दें.
  2. 2
    अब साबूदाना पानी से निकल लें. फिर भारी तले के बर्तन में पानी और साबूदाना डालकर गैस पर पकने के लिए रखें.
  3. 3
    जब साबूदाना आधा पक जाए तो इसमें खीरा डालें और इसे पकने दें.
  4. 4
    जब खीरा और साबूदाना पूरी तरह से नर्म होकर पक जाए तो इसमें चीनी डालकर मिलाएं.
  5. 5
    जैसे ही चीनी घुल जाए तो दूध और कन्डेंस्ड मिल्क डालकर मिक्स करें.
  6. 6
    अब धीमी आंच पर 5 मिनट खीर को पकाएं.
  7. 7
    खीर को अपने हिसाब से गाढ़ी होने तक पकाएं, फिर गैस बंद करके इसमें इलायची पाउडर डालकर मिक्स करें.
  8. 8
    पैन में घी डालकर गैस पर गर्म होने रखें. इसमें काजू, किशमिश और पिस्ता डालकर फ्राई कर लें.
  9. 9
    इसके बाद फ्राइड काजू, किशमिश और पिस्ता खीर में डालकर मिलाएं. फिर इसे ढक दें.
  10. 10
    लीजिए तैयार है खीरे की खीर या कुकुंबर पुडिंग. इसे ठंडा होने पर मीठे में सर्व करें.
#cucumber pudding #kheere ki kheer #kheer recipe #how to make kheere ki kheer #dessert recipe #indian food #recipe in hindi
View Full Version