नाश्ते में ऐसे बनाएं मसाला स्प्राउट्स
आपके दिन की शुरूआत सुबह से होती है, और सुबह की शुरूआत आपके ब्रेकफास्ट. अगर आपकी सुबह अच्छी होगी मतलब आपका ब्रेकफास्ट भरपूर और पौष्टिक होगा तो आपका पूरा दिन अच्छा और उर्जा से भरा होगा.
आवश्यक सामग्री
For 2 - 4
1/2 कप मूंग दाल (अंकुरित)
1/2 कप सोयाबीन (अंकुरित)
1/2 कप काले चने (अंकुरित)
1 टमाटर (बारीक कटा हुआ)
1 प्याज (बारीक कटी हुई)
2 हरी मिर्च (बारीक कटी हुई)
1/2 नींबू का रस
1 टीस्पून चाट मसाला, चुटकीभर काला नमक, नमक स्वादानुसार
🍳 विधि
1
सबसे पहले गर्म पानी में अंकुरित मूंग दाल, सोयाबीन, काले चने (स्प्राउट्स) को धो लें.
2
अब एक कटोरे में स्प्राउट्स डालें ऊपर से उसमें प्याज, हरी मिर्च और टमाटर डालकर अच्छे से मिक्स कर लें.
3
फिर स्प्राउट्स में नमक, काला नमक और चाट मसाला मिलाकर ऊपर से नींबू का रस मिला कर सर्व करें और टेस्टी-हेल्दी
4
नाश्ता करें.
#masala sprouts
#sprouts
#breakfast
#moong dal
#soyabeen
#indian kitchen
#indian recipe
#healthy and nutritious breakfast
#easy to make breakfast