मीठा पोहा
अब तक आपने नमकीन पोहा खाया होगा, इसका मीठा टेस्ट ट्राई करने के लिए जानें यह मजेदार रेसिपी...
आवश्यक सामग्री
For 1 - 2
- 1/3 कप पोहा, एक केला, छिला और कटा
- 1/3 कप दूध, गुनगुना
- 1 से 2 बड़े चम्मच गुड़, कद्दूकस करें, एक बड़ा चम्मच नारियल, कद्दूकस हुआ
🍳 विधि
-
1
सबसे पहले छलनी में पोहा डालकर पानी से 3 बार अच्छी तरह धो लें.
-
2
अब बर्तन में गुड़ और 2 बड़े चम्मच पानी डालकर इसे गैस पर गर्म करें.
-
3
जब गुड़ पिघल जाए तो गैस बंद कर दें और गुड़ को दूसरे बर्तन में छान लें, ताकि इसकी गंदगी निकल जाए.
-
4
अब गुड़ के घोल में नारियल और पोहा डालकर मिलाएं.
-
5
फिर इसमें गुनगुना दूध और केला डालकर मिलाएं.
-
6
लीजिए बन गया मीठा पोहा. अब इसे फटाफट सर्व करें.
#sweet poha
#poha recipe
#breakfast recipes
#healthy food
#sweet dish
#sweet poha recipe
#how to make sweet poha
#easy recipe
#indian food