बढ़ती हुई पेट की चर्बी अक्सर लोगों की परेशानी बढ़ा देती है. ऐसे में यह जरूरी है कि अपने डाइट के साथ कुछ घरेलू नुस्खे अपना सकते हैं. अगर गुनगुने पानी के साथ एक चम्मच यह पाउडर नाश्ते और रात के भोजन से पहले ले लें तो एक हफ्ते में पेट की चर्बी घटनी शुरू हो जाएगी.
Servings
1 - 2
★ 3.8
Rating
101 ratings
आवश्यक सामग्री
For 1 - 2
अलसी 50 ग्राम, जीरा 25 ग्राम, अजवाइन 25 ग्राम
🍳 विधि
1
धीमी आंच में एक तवा रखें. (सोयाबीन कबाब)- तवे के गर्म होते ही सबसे पहले अलसी को दो से तीन मिनट चम्मच से चलाते हुए हल्का भून लें. ध्यान रखें कि बीज ज्यादा न भूनें नहीं तो यह जल भी सकते हैं. (घर पर बनाएं सत्तू)
2
अलसी के भुन जाने के बाद आंच बंद कर इसे एक प्लेट में ठंडा होने तक रख दें.
3
ठंडा होने के बाद बारीक पीस लें. (चुकंदर का रायता)
4
अब जीरा और अजवाइन डालकर भी पीसें. बारीक पाउडर बना लें.
5
तैयार है अलसी का पाउडर. इसे एक एयरटाइट डिब्बे में रख लें. (चावल का ढोकला)
6
रोजाना नाश्ता करने से आधा घंटे पहले एक गिलास गुनगुना पानी और एक चम्मच इस पाउडर का सेवन करें.
7
इसी तरीके से रात में भोजन करने के आधा घंटे पहले एक चम्मच पाउडर खाकर और एक गिलास गुनगुना पानी पीने से असर दिखेगा.
8
नोट-
9
ये घरेलू नुस्खे हैं जिन्हें हम आप अक्सर बड़े-बुजुर्गों से सुनते आ रहे हैं. अगर आप कोई और दवाइयां ले रहे हैं तो इस नुस्खे को अपनाने से पहले एक बार अपने डॉक्टर से भी सलाह ले सकते हैं.
#Linseed powder to reduce fat#cumin#ajwain#food news#health care recipe#indian kitchen#indian recipe#carrom seeds#cumin seeds#healthy powder#beneficial for weight loss