रोज एक जैसा ऑमलेट खाकर बोर हो गए हैं तो इसमें थोड़ा ट्विस्ट लाएं. किसी
दिन मसाला ऑमलेट तैयार करें. ये झटपट बन जाता है और इसका नाश्ता करने में
आपको मजा आ जाएगा.
Servings
1 - 2
★ 3.9
Rating
873 ratings
आवश्यक सामग्री
For 1 - 2
तीन अंडे, एक प्याज (बारीक कटा हुआ), एक टमाटर (छोटे टुकड़ों में कटा), दो हरी मिर्च (बारीक कटी हुई), नमक स्वादानुसार, एक छोटा चम्मच काली मिर्च पाउडर, बारीक कटी धनिया पत्ती, आधी शिमला मिर्च ( छोटे टुकड़ों में कटी हुई), तेल जरूरत के अनुसार
🍳 विधि
1
सबसे पहले मीडियम आंच में एक पैन में तेल गरम करें.
2
तेल के गरम होते ही प्याज, टमाटर और हरी मिर्च डालकर थोड़ा भूनें.
3
दूसरी ओर एक कटोरी में तीन अंडों को नमक और काली मिर्च पाउडर के साथ अच्छे से फेंटें.
4
अब एक दूसरे पैन में अलग से मीडियम आंच में तेल गरम करें और फेंटे हुए अंडे को डालें.
5
इसके बाद ऊपर से फ्राई की हुई सब्जी डालें और ऑमलेट को पकने दें.
6
ऑमलेट को पलटकर दूसरी तरफ से भी सेंक ले.
7
- तैयार है मसाला ऑमलेट. टोमैटो सॉस के साथ गर्मागर्म सर्व करें.
#omlette#masala omlette#how to make masala omlette recipe in hindi#recipe of egg curry in hindi#bina ande ka omlette recipe in hindi#anda maggi#indian kitchen#indian recipe