नए साल पर कुछ लोग बाहर जाकर अपनी मनपसंद डिशेस का स्वाद लेंगे तो कोई अपने घर पर तरह-तरह के स्वादिष्ट पकवान बनाकर इनका लुत्फ उठाएंगे. ऐसे में हम आपके लिए ऐसी डिश पेश कर रहे हैं जो टेस्टी होने के साथ हेल्दी भी है.
Servings
1 - 2
आवश्यक सामग्री
For 1 - 2
1 कप दलिया
2 कप दूध
1 कप चुकंदर कद्दूकस किया हुआ
1/4 कप नारियल पाउडर
1/4 टीस्पून इलायची पाउडर
स्वादानुसार गुड़ पाउडर
2 टेबलस्पून देसी घी
2 टेबलस्पून मिक्स ड्राई फ्रूट्स
🍳 विधि
1
सबसे पहले मीडियम आंच पर पैन में घी डालकर गरम करने के लिए रख दें.
2
इसमें चुकंदर और नारियल पाउडर डालकर भून लें.
3
अब दलिया डालकर 2 मिनट तक भून लें.
4
दलिया के अच्छी तरह से भुनने के बाद इसमें दूध डालकर इसके सूखने तक पका लें.
5
जब दलिया पूरी तरह से दूध को सोख ले तब इसमें गुड़ डालकर इसके चलाते हुए पकाएं.
6
फिर इलायची पाउडर डालकर गैस बंद कर दें.
7
तैयार है चुकंदर दलिया. ड्राई फ्रूट्स डालकर सर्व करें.
#chukandar daliya#easy chukandar daliya#tasty chukandar daliya#home made chukandar daliya#chukandar daliya bnae vidhi#new year special sweet dish chukandar daliya innovative dish in hindi#new year#sweet dish#daliya hindi#new year sweet dish