Full Version →

रागी के आटे की इडली

हेल्‍दी फूड वेज

रागी इडली में दही और थोड़ा-सा बेकिंग सोडा पड़ता है, जिससे इडली मुलायम बनती है. यहां जानें रागी इडली बनाने का तरीका...

Servings
2 - 4
★ 4.5
Rating
11 ratings

आवश्यक सामग्री

For 2 - 4

🍳 विधि

  1. 1
    मीडियम आंच में एक पैन रखें और इसमें सूजी को 2-3 मिनट के लिए रोस्‍ट कर लें. फिर इन्‍हें ठंडा कर लें.
  2. 2
    अब एक कटोरे में सूजी और रागी का आटा मिक्‍स करें. (कुकिंग टिप्स जो आपके काम को कर देंगे आसान
  3. 3
    )
  4. 4
    ऊपर से नमक और दही डालकर पानी मिलाते हुए गाढ़ा घोल तैयार कर लें. (देखें सॉफ्ट इडली बनाने का सबसे आसान तरीका)
  5. 5
    इस घोल को 30 मिनट के लिए रख दें. तय समय बाद अगर जरूरत लगे तो और पानी मिला लें. (ओट्स इडली की रेसिपी)
  6. 6
    इडली बनाने से पहले इसमें चुटकीभर बेकिंग सोडा डालकर अच्छी तरह मिक्स कर लें.
  7. 7
    अब इडली बनाने वाले सांचे पर तेल लगाएं और इडली का घोल डाल कर इसे 8-10 मिनट तक के लिए स्‍टीम होने के लिए रख दें. आंच मध्‍यम ही रखें. ( कैसे तैयार करें इडली के लिए परफेक्ट घोल
  8. 8
    )
  9. 9
    तय समय बाद इडलियों को निकालने से पहले इसे 5 मिनट तक स्टीमर को ठंडा होने दें.
  10. 10
    तैयार इडली को नारियल चटनी और सांभर के साथ सर्व करें और खाएं.
#buckwheat idli #ragi ke atte ki idli #kuttu ke atte ki ildi #indian kitchen #indian recipe #indian vrat recipe #how to make ragi ke atte ki recipe in hindi #vrat chilli paneer #vrat wala chilla #vrat ke samose #singhare ki poori recipe in hindi #smoothie
View Full Version