आइसक्रीम का ठंडा और यमी स्वाद किसी का भी मूड फ्रेश करने के लिए काफी है तो क्यों न इसका फेवरिट टेस्ट बनाया जाए. आज ही ट्राई करें वनीला आइसक्रीम की ये रेसिपी...
Servings
2 - 4
★ 4.2
Rating
178 ratings
आवश्यक सामग्री
For 2 - 4
एक कप ताजी क्रीम, डेढ़ कप फुल क्रीम दूध, उबला हुआ, एक बड़ा चम्मच कॉर्न फ्लोर, आधा कप चीनी, एक छोटा चम्मच वैनिला एसेंस
🍳 विधि
1
आधा कप दूध में कॉर्न फ्लोर मिलाकर घोल तैयार कर लें.
2
बचे हुए दूध में चीनी डालकर उबलने के लिए गैस पर रखें, फिर इसमें कॉर्न फ्लोर वाला मिश्रण डालकर लगातार चलाते हुए 4-5 मिनट तक पकाएं.
3
पकने के बाद गैस से उतारकर ठंडा होने दें.
4
पूरी तरह ठंडा हो जाने के बाद इसमें क्रीम और वैनिला एसेंस मिलाकर अच्छी तरह फेंट लें.
5
फिर इस मिश्रण को किसी गहरे बर्तन में डालकर फ्रीजर में 5-6 घंटे तक जमने के लिए रख दें.
6
जब आइस क्रीम जम जाए तो इसे निकाल लें और मिक्सर में डालकर पेस्ट बना लें.
7
इस पेस्ट को फिर से उसी बर्तन में डालकर फ्रीजर में 2-3 घंटे तक जमने के लिए रख दें.
8
तय समय के बाद आइक्रीम को फ्रीजर से निकालें और सर्विंग बाउल में डालकर सर्व करें.
#icecream#vanilla#vanilla icecream#vanilla essence#indian recipes#indian kitchen#how to make vanilla icecream recipe in hindi#summer collers#summer dish