वनीला आइसक्रीम

वनीला आइसक्रीम

आइसक्रीम का ठंडा और यमी स्‍वाद किसी का भी मूड फ्रेश करने के लिए काफी है तो क्‍यों न इसका फेवरिट टेस्‍ट बनाया जाए. आज ही ट्राई करें वनीला आइसक्रीम की ये रेसिपी...

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 4 servings

  • एक कप ताजी क्रीम, डेढ़ कप फुल क्रीम दूध, उबला हुआ, एक बड़ा चम्मच कॉर्न फ्लोर, आधा कप चीनी, एक छोटा चम्मच वैनिला एसेंस

🍳 विधि

Time 1.5 से 2 घंटे
Servings 2 - 4
- आधा कप दूध में कॉर्न फ्लोर मिलाकर घोल तैयार कर लें.
- बचे हुए दूध में चीनी डालकर उबलने के लिए गैस पर रखें, फिर इसमें कॉर्न फ्लोर वाला मिश्रण डालकर लगातार चलाते हुए 4-5 मिनट तक पकाएं.
- पकने के बाद गैस से उतारकर ठंडा होने दें.
- पूरी तरह ठंडा हो जाने के बाद इसमें क्रीम और वैनिला एसेंस मिलाकर अच्छी तरह फेंट लें.
- फिर इस मिश्रण को किसी गहरे बर्तन में डालकर फ्रीजर में 5-6 घंटे तक जमने के लिए रख दें.
- जब आइस क्रीम जम जाए तो इसे निकाल लें और मिक्सर में डालकर पेस्ट बना लें.
- इस पेस्ट को फिर से उसी बर्तन में डालकर फ्रीजर में 2-3 घंटे तक जमने के लिए रख दें.
- तय समय के बाद आइक्रीम को फ्रीजर से निकालें और सर्विंग बाउल में डालकर सर्व करें.
क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
4.2 (178 ratings)
4.2 avg from 178 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

वनीला आइसक्रीम एक लोकप्रिय वेज रेसिपी है, जिसे एक कप ताजी क्रीम, डेढ़ कप फुल क्रीम दूध, उबला हुआ, एक बड़ा चम्मच कॉर्न फ्लोर, आधा कप चीनी, एक छोटा चम्मच वैनिला एसेंस और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह डिजर्ट खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes