पास्ता खाना हर किसी को अच्छा लगता है और खासतौर पर बच्चों को तो यह बहुत पसंद आता है. तो आइए आज हम आपको बता रहे है पिज्जा के अंदाज में चीजी पास्ता बनाना.
Servings
2 - 4
आवश्यक सामग्री
For 2 - 4
1 पैकेट पास्ता
1/2 कटोरी बेबी कॉर्न
1 चेरी टोमैटो (2-3 हिस्से में कटे हुए)
5 कली लहसुन की
2 हरी मिर्च
1 शिमला मिर्च
3-4 क्यूब चीज, नमक स्वादानुसार
2 टीस्पून टोमैटो केचप, तेल जरूरत के अनुसार, पानी पास्ता उबालने के लिए
🍳 विधि
1
सबसे पहले मीडियम आंच में एक पैन में पानी डालकर नूडल्स उबाल लें.
2
दूसरी तरफ हरी मिर्च और शिमला मिर्च को पतला लंबा काट लें.
3
नूडल्स के उबलते ही इन्हें छानकर ठंडे पानी से धो लें. इससे ये आपस में चिपकेंगे नहीं.
4
अब मीडियम आंच में एक कड़ाही में तेल गरम करें.
5
तेल के गरम होते ही हरी मिर्च, शिमला मिर्च, बेबी कॉर्न और लहसुन डाले दें.- इनके हल्का भुनते ही चेरी टोमैटो और टोमैटो केचप डालकर अच्छे से मिक्स कर लें.
6
नूडल्स और नमक डालकर अच्छे से मिलाएं और आंच बंद कर दें.
7
तैयार है चीजी पास्ता. गर्मागरम पास्ता पे चीज डालकर सर्व करें.
#how to make paneer chilli pasta recipe in hindi#paneer#pasta#paneer chilli pasta#indian kitchen#indian recipe#italian pasta#indian style pasta#cheesy pasta kids special recipe in hindi