बच्चों को बहुत पसंद आएगा चीजी पास्ता
Back
किड्स कॉर्नर वेज,पार्टी

बच्चों को बहुत पसंद आएगा चीजी पास्ता

पास्ता खाना हर किसी को अच्छा लगता है और खासतौर पर बच्चों को तो यह बहुत पसंद आता है. तो आइए आज हम आपको बता रहे है पिज्जा के अंदाज में चीजी पास्ता बनाना.

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 4 servings

  • 1 पैकेट पास्ता
  • 1/2 कटोरी बेबी कॉर्न
  • 1 चेरी टोमैटो (2-3 हिस्से में कटे हुए)
  • 5 कली लहसुन की
  • 2 हरी मिर्च
  • 1 शिमला मिर्च
  • 3-4 क्यूब चीज, नमक स्वादानुसार
  • 2 टीस्पून टोमैटो केचप, तेल जरूरत के अनुसार, पानी पास्ता उबालने के लिए

🍳 विधि

Time 15 से 30 मिनट
Servings 2 - 4
- सबसे पहले मीडियम आंच में एक पैन में पानी डालकर नूडल्स उबाल लें.
- दूसरी तरफ हरी मिर्च और शिमला मिर्च को पतला लंबा काट लें.
- नूडल्स के उबलते ही इन्हें छानकर ठंडे पानी से धो लें. इससे ये आपस में चिपकेंगे नहीं.
- अब मीडियम आंच में एक कड़ाही में तेल गरम करें.


- तेल के गरम होते ही हरी मिर्च, शिमला मिर्च, बेबी कॉर्न और लहसुन डाले दें.
- इनके हल्का भुनते ही चेरी टोमैटो और टोमैटो केचप डालकर अच्छे से मिक्स कर लें.
- नूडल्स और नमक डालकर अच्छे से मिलाएं और आंच बंद कर दें.
- तैयार है चीजी पास्ता. गर्मागरम पास्ता पे चीज डालकर सर्व करें.
क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
4.5

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

बच्चों को बहुत पसंद आएगा चीजी पास्ता एक लोकप्रिय वेज,पार्टी रेसिपी है, जिसे 1 पैकेट पास्ता और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह कॉन्टिनेंटल खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes