Full Version →

ऐसे बनाइए चॉकलेट कप केक

किड्स कॉर्नर नॉन-वेज

चॉकलेट से बनी हर चीज बच्चों को बहुत पसंद आती है. तो क्यों न इस बार उनके लिए कप केक बनाया जाए. इसे घर पर बनाना बहुत ही आसान है.

Servings
2 - 4
★ 3.6
Rating
5 ratings

आवश्यक सामग्री

For 2 - 4

🍳 विधि

  1. 1
    सबसे पहले एक छोटी कटोरी में अंडे को अच्छे से फोड़ लें.
  2. 2
    इसके बाद एक दूसरे बर्तन में मैदे में अंडा और दूध मिलाकर इसे अच्छे से फेंटें ताकि कोई गांठ न पड़े.
  3. 3
    चीनी बूरा, कोको पाउडर और साथ ही चॉकलेट सिरप डालकर अच्छे से मिक्स कर लें.
  4. 4
    वनिला एसेंस की कुछ बूंदे मिलाए और बैटर को यूं ही कुछ देर रहने दें.
  5. 5
    पहले माइक्रोवेव को 180 डिग्री पर प्री-हीट कर ले.
  6. 6
    प्री हीट होने के बाद कप केक के बैटर को कप केक मोल्ड्स में भरें. मोल्ड्स में तेल लगाकर इन्हें चिकना जरूर कर लें.
  7. 7
    इसके बाद इन्हें 15 मिनट के बाद माइक्रोवेव में रख दें.
  8. 8
    तय समय के बाद कप केक निकालकर चाकू डालकर चेक कर लें. एक बार कप केक पक जाने के बाद इसे 10 मिनट तक ठंडा होने के लिए रखें.
  9. 9
    इसके बाद चाकू की सहायता से इन्हें मोल्ड्स से निकाल लें.
  10. 10
    तैयार है चॉकलेट कप केक. इस पर अपनी मनचाही आइसिंग करें. हमने यहां चॉकलेट क्रीम और चॉको चिप्स की गार्निशिंग की है. 
#cupcake recipe #cupcake recipe for kids chocolate cupcake easy recipe in hindi #cupcake recipe easy #cupcake recipe in hindi #cupcake recipe video #cupcake recipe indian #best cupcake recipe #simple cupcake recipe #basic cupcake recipe #easy cup cake reci
View Full Version