ऐसे बनाइए चॉकलेट कप केक

ऐसे बनाइए चॉकलेट कप केक

चॉकलेट से बनी हर चीज बच्चों को बहुत पसंद आती है. तो क्यों न इस बार उनके लिए कप केक बनाया जाए. इसे घर पर बनाना बहुत ही आसान है.

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 4 servings

  • 2 कप मैदा
  • 1 अंडा
  • 1 कटोरी दूध
  • 1 कप चीनी बूरा
  • 1 टेबलस्पून कोको पाउडर
  • 1 टेबलस्पून चॉकलेट सिरप
  • 1 टीस्पून वनिला एसेंस
  • 1 टीस्पून बेकिंग पाउडर, तेल जरूरत के अनुसार, कप केक मोल्ड्स

🍳 विधि

Time 30 मिनट से 1 घंटा
Servings 2 - 4
- सबसे पहले एक छोटी कटोरी में अंडे को अच्छे से फोड़ लें.
- इसके बाद एक दूसरे बर्तन में मैदे में अंडा और दूध मिलाकर इसे अच्छे से फेंटें ताकि कोई गांठ न पड़े.
- चीनी बूरा, कोको पाउडर और साथ ही चॉकलेट सिरप डालकर अच्छे से मिक्स कर लें.
- वनिला एसेंस की कुछ बूंदे मिलाए और बैटर को यूं ही कुछ देर रहने दें.
- पहले माइक्रोवेव को 180 डिग्री पर प्री-हीट कर ले.
- प्री हीट होने के बाद कप केक के बैटर को कप केक मोल्ड्स में भरें. मोल्ड्स में तेल लगाकर इन्हें चिकना जरूर कर लें.
- इसके बाद इन्हें 15 मिनट के बाद माइक्रोवेव में रख दें.
- तय समय के बाद कप केक निकालकर चाकू डालकर चेक कर लें. एक बार कप केक पक जाने के बाद इसे 10 मिनट तक ठंडा होने के लिए रखें.
- इसके बाद चाकू की सहायता से इन्हें मोल्ड्स से निकाल लें.
- तैयार है चॉकलेट कप केक. इस पर अपनी मनचाही आइसिंग करें. हमने यहां चॉकलेट क्रीम और चॉको चिप्स की गार्निशिंग की है. 

क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
3.6 (5 ratings)
3.6 avg from 5 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

ऐसे बनाइए चॉकलेट कप केक एक लोकप्रिय नॉन-वेज रेसिपी है, जिसे 2 कप मैदा और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes