Full Version →

वर्ल्ड चॉकलेट डे स्पेशलः 10 मिनट में बनाना सीखें चॉकलेट

किड्स कॉर्नर

कोकोआ पाउडर, शहद, नारियल का तेल और नट्स के इस्तेमाल से सिर्फ 10 मिनट में जानिए चॉकलेट बनाना. यकीन मानिए इसका स्वाद बहुत अच्छा लगेगा.

Servings
4
★ 3.6
Rating
68 ratings

आवश्यक सामग्री

For 4 servings

🍳 विधि

  1. 1
    सबसे पहले 2 अलग-अलग साइज के सॉस पैन या बर्तन ले लें. - इसके बाद बड़े वाले बर्तन में पानी डालकर इसे धीमी आंच में रखें.
  2. 2
    फिर इसके ऊपर छोटा बर्तन रखें. ध्यान रखें बर्तन बड़े वाले बर्तन के ऊपर फिट हो जाए.
  3. 3
    फिर ऊपर वाले बर्तन में नारियल का तेल डाल और इसे पिघलने दें. (आप चाहें कोकोआ बटर का भी इस्तेमाल चॉकलेट बनाने में कर सकते हैं.)
  4. 4
    जब तेल या बटर अच्छी तरह पिघल जाए तो आंच बंद कर दें.
  5. 5
    अब एक बड़े बाउल में कोकोआ पाउडर डालें और इसपर धीरे-धीरे तेल डालते जाएं और मिलाते जाएं. ऐसा करने से इसमें गांठ नहीं पड़ेंगे.
  6. 6
    तेल और पाउडर को अच्छी तरह मिक्स करने के बाद इसमें शहद डालें और मिला लें.
  7. 7
    चॉकलेट का घोल तैयार है.
  8. 8
    अब मोल्ड में एक-एक चम्मच चॉकलेट पेस्ट डालें फिर इसमें बादाम और काजू डालें.
  9. 9
    इसके बाद मोल्ड को फिर से ऊपर से चॉकलेट डालकर फिल कर दें. - चॉकलेट फिल करने के बाद इसे फ्रीजर में 1 घंटे के लिए सेट होने के लिए रख दें.
  10. 10
    तय समय बाद चॉकलेट मोल्ड को फ्रीजर से निकालें और मजे से खाएं.
  11. 11
    नोट:
  12. 12
    शहद डालने से चॉकलेट ज्यादा हेल्दी हो जाती है. आप चाहें तो ब्राउन शुगर पाउडर डाल सकते हैं.
  13. 13
    आप कोकोनट ऑयल की जगह साधारण बटर या फिर कोकोआ बटर से भी चॉकलेट बना सकते हैं.
  14. 14
    तेल या बटर पिघलने के बाद इसमें सीधे भी कोकोआ पाउडर डाल सकते हैं. पर ऐसा करने से इसमें गांठ पड़ने के चांसेस ज्यादा रहते हैं. इसलिए कोशिश करें कि पाउडर पर तेल या बटर डालकर मिक्स करें.
  15. 15
    चॉकलेट में आप वनीला एक्ट्रैक्ट और किशमिश भी डाल सकते हैं.
  16. 16
    अगर ड्राईफ्रूट्स नहीं है तो आप मूंगफली की फिलिंग कर सकते हैं.
  17. 17
    अगर आप बिना नट्स वाली चॉकलेट बनाना चाहते हैं तो फिर ड्राईफ्रूट्स न डालें.
  18. 18
    आप चाहें तो मिल्क पाउडर का भी इस्तेमाल कर सकते हैं.
#homemade chocolate recipe using cocoa powder recipe hindi pakwangali #How do you make milk chocolate at home #How do you use cocoa powder #How do you make hot chocolate with cocoa powder #How do you make chocolate #how to make simple chocolate at home #ho
View Full Version